इंदौर! “राष्ट्रिय कैडेट कोर” (एनसीसी) समूह मुख्यालय द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तनुज दीक्षित को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है! एनसीसी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी में महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण एवं लैंगिक उत्पीड़न के परिवादों के निवारण तथा प्रतितोषण और उससे संबंधित या उसके आनुषंगिक विषयों से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को एडवोकेट तनुज दीक्षित देखेंगे, एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के कर्नल विराज कामथ ने बताया की तनुज दीक्षित शहर के प्रथम अधिवक्ता है जिन्हें समूह मुख्यालय में स्वतंत्र सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है, इस समय एनसीसी समूह मुख्यालय में १० बटालियन मौजूद है! ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस के चेट्टी ने अधिवक्ता तनुज दीक्षित के नए दायित्व को सौंपते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी है! इस अवसर पर मेजर श्वेता सिंह, लेफ्टिनेंट नीतू डिंगरोड़िया, व संगीता शर्मा भी मौजूद रहीं!
