महापौर के प्रयास को मिली सफलता – मान. मुख्यमंत्री सिंगल क्लीक के माध्यम से करेगे हुकुमचंद मिल के मजदूरो की राशि का वितरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • महापौर जी ने मान. मुख्यमंत्री जी का किया धन्यवाद
  • शहर के 24 मीटर से अधिक चौडाई के मार्ग पर लैण्ड युज पर कमर्शियल करने का अधिकार मिला
  • 30 प्रतिशत तक कम्पाउडिंग करने के हुए नियम

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा लगातार हुकुमचंद मिल के मजदुरो के हक के लिये प्रयास किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा हुकुमचंद मिल के मजदुरो की राशि का वितरण सिंगल क्लीक के माध्यम से किया जावेगा, इस पर महापौर जी द्वारा मान. मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक कम्पाउडिंग करने के नियम में संशोधन करने तथा शहर के 24 मीटर से अधिक चौडाई के मार्ग पर लेंण्डयुज पर कमर्शियल करने के अधिकार मंज़ूरी देने पर भी मान. मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया गया।

Exit mobile version