अभिभाषक संघ गंजबासौदा के चुनाव संपन्न हुए।अध्यक्ष पद पर एडवोकेट संजीव चौहान तीन वोटो से विजय हुए। प्रतिद्वंदी एडवोकेट राजेंद्र सिंह मुकाबले में थे जिन्होंने कड़ी टक्कर दी है। अभिभाषक संघ के सचिव पद पर तेरह वोट से अभिषेक रघुवंशी विजय हुए।अभिभाषक संघ के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच मतगणना रात्रि 8:00 बजे तक चलती रही। चुनाव संपन्न होने के बाद अभिभाषक संघ द्वारा नवीन न्यायालय में सभी न्यायाधीशों से नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया।अध्यक्ष संजीव चौहान ने टाइम न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जो भी व्यावहारिक कठिनाइयां अभिभाषकों को आ रहीं है,कार्यकारिणी उन सभी समस्याओं का जल्द ही निराकरण करने का प्रयास करेगी।
