इंदौर में ट्रेन की चपेट में आई कार ट्रैक पर फंसी कार दूर तक घिसटते गई, ट्रेन आते देख भाग गया था ड्राइवर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह इंदौर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रेन ने ट्रैक पर पर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी, और धमाके के साथ कार के परचक्के उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर rpf और रेलवे की टीम पहुंची और कार्यवाही की। हालाकि घटना के कोई जन हानि नहीं होने की सूचना है।

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और पालिया रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह एक सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली से इंदौर की ओर आते समय ट्रैक पर खड़ी कर से टकरा गई। मध्य प्रदेश पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया की इंदौर दिल्ली चलने वाली ट्राय वीकली सुपर फास्ट गाड़ी इंदौर की ओर दौड़ रही थी, तभी ट्रेक पर खड़ी कार से टकरा गई, घटना होते ही मौके पर जोरदार धमाका हुआ और कार के परचक्के उड़ गए, रेलवे अधिकारी की माने तो हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, वही ट्रेन में भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वही कार चालक पर रेलवे पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कर ट्रैक पर बंद होने के बाद ट्रेन आने के कारण कर चालक ने अपनी जान बचाई। गनीमत रहा की सुपर फास्ट ट्रेन ट्रैक से नही उतरी और कार में कोई मौजूद नहीं था, नही तो बड़ा हादसा हो जाता।

Exit mobile version