भाजपा प्रत्याशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के भाजपा प्रत्याशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

हमेशा चर्चा में रहने वाले कैलाश विजयवर्गी ने इस बार कांग्रेस को राम मंदिर के मुद्दे को लेकर मीडिया के सामने कहा की राम सबके हैं, उन्होंने विभीषण को भी गले लगाया और कांग्रेस को भी गले लगा सकते हैं, पर कांग्रेस राम के लायक नहीं है। वही कैलाश विजयवर्गीर ने कांग्रेस को 22 जनवरी को लेकर कहा कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए, वह बोले कि कांग्रेस वोट की राजनीति कर रही है। वही मध्य प्रदेश के खंडवा का जिक्र करते हुए वह बोले कि खंडवा में सियापति हनुमान के कांग्रेस के लोगों ने मंच पर नारे लगाए जो सही नहीं है। वहीं अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए विजय वर्गी ने कहा कि मेरा सपना है कि इंदौर एजुकेशन में नंबर वन बने इंदौर जैसा सस्ता शहर देश में कहीं नहीं है एक उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 26 रुपए में यहां भरपेट खाना मिलता है। वही चुनावी मुद्दों को लेकर वह बोले कि बाकियों से बात जारी है सब समझ जाएंगे, हम विकास की राजनीति करते हैं। कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि मैं डर्टी पॉलिटिक्स नहीं करता वही विजयवर्गी पर अपने नामांकन पत्र में स्टैन छुपाने के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि अपने को ध्यान नहीं रहता है, कि कितने केस चल रहे हैं। कमलनाथ से संबंधित एक सवाल के जवाब में कैलाश विजयवर्गीय ने उन पर निशाना सदा और कहा कि चुनाव के बाद कमलनाथ विदेश में दिखेंगे।

Exit mobile version