इंदौर। विधानसभा दो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत कबीट खेड़ी स्थित। खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना करके की। जनसंपर्क के दौरान। बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ रहे। जगह-जगह भाजपा के प्रत्याशी रमेश मेंदोला का जनता ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान महिलाओं ने उनका विजयश्री का तिलक लगाकर स्वागत किया। और कहा कि इस बार फिर रमेश मेंदोला। रिकार्ड तोड़ मतों से जीत का रिकार्ड बनाएंगे। जनसंपर्क पर निकले रमेश मेंदोला को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। रमेश मेंदोला का मानना है कि क्षेत्र की जनता। ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विश्वास किया है। और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को लेकर उत्साहित है। क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद लिया। और अपने लिए जनता का समर्थन मांगा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 33 में जनसम्पर्क के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 33 के क्षेत्रीय पार्षद मनोज मिश्रा चुनाव प्रभारी अशोक खंडेलवाल। पार्षद राजेंद्र राठौड़। राजीव चौहान।वार्ड अध्यक्ष चेतन मुकाती। वार्ड सह संयोजक कन्हैया पाल। मनीष चौधरी दीपक शर्मा। सहीत क्षेत्र क्रमांक 2 के भारतीय जनता पार्टी के समर्थित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
