इंदौर सेंट्रल जेल में सुहागन महिलाओं ने बनाया करवा चौथ का पर्व जिसमे जेल प्रशासन द्वारा की गई तमाम व्यवस्था आपराधिक मामले में पति पत्नि दोनो जेल में काट रहे है सजा फिलहाल आज पर्व को लेकर दोनों ही पति-पत्नी में काफी उत्साह का माहौल था महिलाओ ने सभी रश्मो के आधार पर पूजा पाठ संपन्न की गई…।
करवा चौथ का पर्व सुहागन महिलाओं के लिए काफी हर्ष के रूप में मनाया जाता है और इसी के तहत जहां एक और त्यौहार की धूम तमाम स्थानों पर नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर सेंट्रल जेल में भी जेल प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं परिसर में की गई है पर्व को लेकर जेल अधीक्षक अलका सोनकर द्वारा बताया गया कि कल 25 महिला सेंट्रल जेल में अपराधिक मामले में जेल में है और उन्हीं के साथ उनके पति भी इस जेल में जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन मानवीयरूपता के चलते इन 25 दंपतियों को त्योहार बनाने की छूट दी गई है और त्योहार के चलते जो भी पूजा पाठ की सामग्री है वह जेल प्रशासन की ओर से इन्हें दिया गया है महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए त्योहार जेल परिसर में ही संपन्न किया
