भंवरकुआं पुलिस ने दो नाबालिक सहित पांच वाहन चोरो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने दो नाबालिक सहित पांच वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियो इंदौर के अलग अलग थाना क्षेत्रो से महंगी बाईक को निशाना बनाते थे । पुलिस ने पुछताछ के बाद आरोपियों से दोपहिया 13 मोटर सायकल सहित 10 मोबाईल फोन मिले है । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है जिनमें कई ओर भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है ।
वीओ – भंवरकुआ पुलिस हत्थे आये बदमाश विजयनगर लसूड़िया सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में दुकान और पार्किंग से वाहन चोरी करने के बाद इस अपने घर और सुनसाने इलाके छिपा देते थे । पुलिस की माने तो पांच आरोपियों में से मनोज पिता हरिनारायण निवासी पीथमपुर , करण पिता संतोष निवासी कॉस्मॉस कालोनी विकास उर्फ अंग्रेज पिता अरुण तिवारी निवासी पीथमपुर के साथ दो नाबालिक सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है । जो अब तक 15 महंगी मोटर सायकिल चुराना काबुल कर चुके है । इनके कब्जे से 13 मोटरसाइकिल 10 चोरी के मोबाईल फोन मिले है । पकड़ाए बदमाशो पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।

पुलिस ने आशंका जताई है की इस वाहन चोर गिरोह में कई अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते है । फिलहाल आरोपियो से अन्य वाहन और गिरोह के सदस्यो के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version