चंदन नगर थाना क्षेत्र मे नाबालिक लड़की ने की जीजा के खिलाफ शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की की रिपोर्ट पर उसके जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है । फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है । यह जवाहर टेकरी पर रहने वाली एक नाबालिक लड़की पिछले दिनों लापता हो गई थी । मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जब लड़की को ढूढा तो उसने बताया कि उसका जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करता था जिससे आहत होकर वो चली गई थी । मामला सामने आने के बाद दो दिन पूर्व चंदननगर क्षेत्र में घेराव भी हुआ था । जिसके बाद पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है ।

Exit mobile version