आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से मचा हकम्प आजाद नगर पुलिस पहुची मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच में जुटी पुलिस ।

दरसअल इंदौर की आजाद नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज के नीचे अज्ञात एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ है वही मौके पर पहुचे आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों के सामने पुतले खड़े किए जाते है वो भी शव के पास जली हुई हालात में मीले है जिसमे तीन पुतले युवक के ऊपर जले हुए मीले है जिससे युवक का सर और सीना पूरी तरह से जल गया है जिससे उसकी पहचान नही हो पा रही है फिलहाल पुलिस का मानना है कि संभवतः नशे की हालत में युवक जला होगा या तो ठंड में हाथ तापने के दौरान हादसा हुआ हुआ होगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version