एक तरफ़ पिछले तीन दिनों से इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन/ ग्लोबल समिट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पूरी सरकार के साथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की अगुवाई के साथ विदेशों से आने वाले मेहमानों की मेज़बानी में जुटे रहे.. वहीं दूसरी तरफ़ क्षत्रिय राजपुतों के संगठन करणी सेना ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकार की नाक में दम कर दिया.. करनी सेना का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा है।हज़ारों की तादाद में मौजूद करनी सेना के लोग जबूंरी मैदान में अपनी माँगों को लेकर प्रदेश की BJP सरकार से नाराज़ होकर बैठे हैं। करणी सेना में मध्यस्थता करने गए क्षत्रिय राजपूत समाज के प्रतिनिधि प्रदेश से समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले अरविन्द भदौरिया से मिलने से भी मना कर दिया। करणी सेना को हज़ारों की तादाद में पुलिस बल ने घेर रखा है।
