ब्यूटी पार्लर की आड़ में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट पुलिस कर रही मामले की पूरी जांच

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच एवं तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने वाले आरोपियों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था इस पूरे मामले में पुलिस लगातार जानकारी जुटाने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में कुछ और कार्यवाही को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच एवं तेजाजी नगर पुलिस ने पिछले दिनों संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रानी बाग में एक ब्यूटी पार्लर पर दबिश देकर पांच आरोपियों को सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमे कुछ युवतियां भी शामिल थी वही इस पूरे मामले में जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि जावेद एवं उसकी पत्नी टीना के द्वारा ही इस रैकेट को संचालित किया जाता था जहां जावेद शहर में हाईप्रोफाइल लोगों को जिन्हें युवतियो की आवश्यकता रहती थी उन्हें ढूंढता था तो वही टीना विदेशों और देश के अलग अलग शहरों से लाई गई युवतियों को रहने और खाने का इंतजाम कर दी थी वही अभी तक जावेद और टीन उर्फ मेहजबीन ने मिलकर शहर में कई हाईप्रोफाइल लोगों को कई विदेशी युवतियां उपलब्ध करवाई है वहीं कई विदेशी युवतियां भी इस दंपत्ति के संपर्क में थी वही अभी तक दंपति के द्वारा रशियन एवं कजाकिस्तान की कई युवतियों को जहां पर लाया जा चुका है और जो भी युवती एक बार आती थी उसके बाद वह वापस चली जाती थी उसके बाद वहां से नई युवतियों को जावेद के द्वारा बुलाया जाता था वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले में जावेद से पूछताछ के आधार पर वह विदेशों के किन एजेंटों के संपर्क में था इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही पुलिस को इनके पास से एक डायरी भी मिली हुई है जिसमें हाई प्रोफाइल कारोबारियों की जानकारी के साथ ही युवतियो के बारे में भी कई तरह की जानकारी लिखी है वहीं विदेशी युवतियों के रेट के बारे में भी इसमें जानकारी लिखी हुई है और बताया जा रहा है कि रशियन व अन्य जगह की युवतियां एक बार के तकरीबन एक से डेढ़ लाख रुपए लिया करते थे तो वही इंदौर और आसपास दिल्ली ,गोवा, मुंबई सहित अन्य जगहों की युवतियो को यह 20 हजार से 25 हजार रुपये देते थे फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में जो भी लोग जुड़े हुए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version