जी20 सम्मेलन के कृषि समूह की महवपूर्ण बैठक इंदौर में विशेषज्ञ कृषि प्रणाली में सुधार के लिए करेंगे मंथन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रहा है। जिसकी कृषि समूह से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक इंदौर में आयोजित की जा रही है।13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक इंदौर में होने वाले इस सम्मेलन में 30 देशों और कृषि से जुडे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के 79 डेलिगेशन इस बैठक में हिस्सा लेंगे।जो कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए मंथन करेंगे…..

G20 की कृषि समूह की इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रैंड सैटर्न होटल में किया। इंदौर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूपमेहमानों का स्वागत सत्कार किया गया जिससे वह अभिभूत हैं।साथ ही मेहमानों ने राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में जो हेरिटेज वॉक किया है,उससे उनकी खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। दूसरे देशों में यदि कोई बैठक होती है तो सिर्फ बैठेगी होती है।लेकिन हमने जो स्वागत आत्मीयता के भाव से किया है,अतिथि देवो भव की परंपरा से किया है यह आमतौर पर नहीं होता। ये डेलीकेशन कृषि विषयों पर दो मंथन करेंगे ही लेकिन सभी भारत और भारत की परंपरा को जाने इसके लिए ये अवसर है हमारे पास…

वही प्रेस वार्ता कर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दिए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैविक खेती में मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में नंबर वन है। साढ़े 17 लाख हेक्टेयर में मध्यप्रदेश जैविक खेती कर रहा है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जिसका हमें गर्व है।

जैविक खेती के भी आगे अब हम प्राकृतिक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। क्योंकि इस धरती को हमें आने वाली पीढ़ी के लिए बचा कर रखना है। केमिकल,फर्टिलाइजर और रासायनिक खादों के अधिक उपयोग केवल अंडा और सब्जियों को विषैला नहीं बनाता, ये मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।प्राकृतिक खेती के लिए दुनिया आगे आए इसलिए हम घनामृत,जीवामृत, गोमूत्र और गोबर इनसे जो बनी हुई खाद और कीटनाशक का हम उपयोग करें। जो मानव स्वास्थ्य के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को बचाए रखने का महत्वपूर्ण कदम होगा बाकी अन्य विषयों पर भी विशेषज्ञो द्वारा भी चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -
Exit mobile version