मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार केवल अधो-संरचना निर्माण का कार्य ही नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी को बेहतरी बनाने का काम भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवाड़ा और गोपाल मंदिर में हुए काम से इन ऐतिहासिक इमारतों का गौरव वापस आया है। विदेशी मेहमान भी इसे देख कर भारतीय विरासत को दाद दे रहे हैं।

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर परिसर में स्मार्ट सिटी इंदौर के 46 करोड़ रूपये के तीन कार्यों का लोकार्पण और 113 करोड़ रूपये के तीन कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी और सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ग का कल्याण ही हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना प्रदेश में शुरू की जा रही है। योजना में निम्न और माध्यम वर्ग की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये दिये जाएँगे। योजना में पात्र महिलाओं का चयन विकास यात्रा की समाप्ति के बाद शुरू किया जायेगा।इंदौर अद्भुत शहर है। शहर के विकास में जिन्होंने अपनी दुकान की कुछ भूमि दी है उनके लिये नये निर्माण की अनुमति और शुल्क की प्रकिया को सरल बनाया जायेगा। इंदौर आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि क्षेत्र में अव्वल आने वाला अद्भुत शहर है। नये ट्रेफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम से इंदौर शहर यातायात के क्षेत्र में भी अग्रणी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास यात्राएँ निरंतर जारी हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास के साथ जन-कल्याण का महायज्ञ पूरे प्रदेश में चल रहा है। विकास यात्राओं को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अलग-अलग नवाचार हो रहे हैं, परिणामस्वरूप यात्रा बहुआयामी और बहुउपयोगी हो गई है।

Exit mobile version