बाणगंगा थाना क्षेत्र मे ऑटो पार्ट्स की दुकान में बदमाश ने ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां ऑटो पार्ट्स की दुकान में कोई अज्ञात बदमाश रात में ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी शुभम पटेल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी कुमार खाड़ी मेन रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है मैं दुकान पर ताला लगाकर अपने घर की ओर चला गया था तभी जब सुबह घर से दुकान लोटा तो मैंने देखा कि मेरी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला जब मैंने अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के पार्ट्स कोई अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा कर फरार हो गया है साथ ही सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी बदमाश चुरा कर फरार हो गए हैं फिलहाल पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version