हिंदू महासभा के पदाधिकारी साधु संतों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने एक और गायों को शहरी सीमा से बाहर कर गौशालाओं में स्थानांतरित कर दिया है ,,लेकिन यहां गायों की स्थितियां काफी चिंताजनक है मंगलवार को हिंदू महासभा के पदाधिकारी साधु संतों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा,,,

हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गौशाला में गायों का उचित पोषण और स्वास्थ्य पर काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है ,,इसके अलावा लंबे समय से महासभा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रही है ताकि उनका रखरखाव पोषण बेहतर हो ,, महासभा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को यदि शिकायत दर्ज कराई है कि शहर के कई हिस्सों में बीफ यानि गोमांस खुलेआम बिक रहा है जिस पर रोक लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए,,,

Exit mobile version