स्वच्छता के बाद अब इंदौर बनेगा एजुकेटेड सिटी दरअसल राजस्थान के रहने वाले एन आर आई बिजनेसमैन प्रेम भंडारी इंदौर के 85 सरकारी स्कूल में एक नया नवाचार करने जा रहे हैं जिसको लेकर आज बीएसएफ में उन्होंने पत्रकार वार्ता आयोजित की जहां उन्होंने बताया कि किस तरह से इंदौर जो देश में सबसे क्लीन सिटी के नाम से जाना जाता है उसी तर्ज पर अब इंदौर एजुकेटेड सिटी व हेल्थ सिटी के नाम से भी जाना जाए इसको लेकर शीघ्र ही सरकारी स्कूलों में काम किया जाएगा जिसमें वेल एजुकेटेड टीचर गरीब छात्रों को उनकी दक्षता के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाएगा ।
दरअसल इंदौर ने देश में सबसे स्वच्छ शहर का 6 बार रिकॉर्ड तो बना लिया है जिसस पूरे विश्व में इंदौर का नाम स्वच्छता के मॉडल के रूप में जाना जाता है और अब स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य और एजुकेशन में भी इंदौर टॉप पर रहे इसको लेकर काम किया जा रहा है,इस कड़ी में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में अब इंदौर में 85 ऐसे सरकारी स्कूलों को लेकर मुहिम चलाने जा रहे हैं जिसमें गरीब बच्चों को अनिवार्य शिक्षा के साथ योग और मेडिटेशन की शिक्षा दी जाएगी जिसमें मध्य प्रदेश सरकार और इंदौर महापौर का सहयोग मिल रहा है । परमित अकोडे ने बताया कि मॉडल एजुकेटेड सिटी इंदौर बनने जा रहा है जिसके लिए बहुत सारे मॉडल स्कूल बनाने जाएंगे जिसमें 85 मॉडल स्कूलों की शुरुआत की जाएगी हालांकि कुछ स्कूलों की शुरुआत तो की जा चुकी है जहा मॉडल स्कूल में डिजिटल हार्डवेयर डिजिटल सॉफ्टवेयर के मदद से हिंदी और इंग्लिश भाषा में किया जा रहा है जिसमें स्पेशल क्लासेस ली जाएगी जिसमें मैथ साइंस इंग्लिश स्पीकिंग सहित वैदिक साइंस वैदिक मैथ्स योगा मेडिटेशन में विशेष ध्यान रहेगा उन्होंने कहा कि इंदौर से फिलहाल कुपोषण खत्म हो चुका है उसको लेकर भी हम हेल्थ स्क्रीनिंग पर काम करेंगे ताकि नाममात्र का भी कुपोषण इंदौर में ना रहे कुलमिलाकर कर इस नए नवाचार से संपूर्ण बच्चों का विकास और टीचर का विकास होगा साथ ही मल्टीपल स्कूल मॉडल स्कूल में कन्वर्ट होगा।
-दरअसल n.r.i. प्रेम भंडारी इन दिनों इंदौर में आए हुए थे जहां उन्होंने कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण भी किया वही कुछ सरकारी स्कूली बच्चों से उन्होंने चर्चा भी की उनमें उन्होंने बच्चों के कॉन्फिडेंस को लेकर कहा कि कई सफाई कर्मी और गरीब लोगों के बच्चे बता रहे थे कि जो मैं डॉक्टर बनूंगा इंजीनियर बनूंगा मैं सिविल सर्वेंट बनूंगा यह बातें मेरे दिल को छू गई और मैंने तय किया कि इंदौर के सरकारी स्कूलों में जहां गरीब बच्चे पढ़ते हैं वहां वेल एजुकेशन को लेकर काम करूंगा जिसको लेकर इंदौर के 85 स्कूलों को सरकारी स्कूलों को देश में एक अलग से अभियान चलाया जाए यदि इस तरह के हर जगह देशभर में इस तरह की स्कूल हो तो बच्चों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा और देश का विकास होगा फिलहाल इंदौर से 85 स्कूलों को शुरू किया जा रहा है प्रेम भंडारी भंडारी ने कहा कि इसमें किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी चर्चा की गई है उन्होंने कहा कि इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी n.r.i. लोगों को राष्ट्रदूत की संज्ञा दी है उसी को साकार करते हुए प्रेम भंडारी द्वारा यह नवाचार किया जा रहा है ताकि गरीब बच्चे भी आगे बढ़ सके।
