भंवरकुआं पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा जो नशे की लत को पूरा करने के चोरी की घटना को अंजाम देता था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर भंवरकुआं पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो नौकरी छूटने के बाद नशे का आदी हो गया लत पूरी करने के लिए वह चोरियां करने लग गया था

भंवरकुआं थाना इलाके के भोलाराम उस्ताद मार्ग के एक हॉस्टल में पिछले दिनों लैपटॉप और मोबाइल चोरी हुए थे इलाके में लगातार इस तरह की बारदातें हो रही थी । पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए मुखबिरओ की मदद ली कल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सस्ते दाम पर लैपटॉप और मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है वही आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया उसका नाम राज चौहान सामने आया है उसने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता था नौकरी छूट गई जिसके बाद वह नशे की लत में भी लग गया लत पूरी करने के लिए वह चोरियां करता और माल को सस्ते दामों में बेच दिया करता था उससे कुछ मोबाइल और लैपटॉप ही बरामद हुए हैं पूछताछ जारी है

Exit mobile version