अंधगति से आ रहा ट्रक खंबे से टकराता हुआ आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश को अर्थिक राजधानी इंदौर में शराब पी कर तो कार,बाइक ,ऑटो वालो व सिंग्नल तोड़ने वालों मोबाइल पर बात करने वालो के चालान तो बनाये जाते है पर शराब पी कर रिंग रोड़ हाईवे ओर बायपास पर अंधगति से दौड़ा रहे ट्रक के कभी ड्रिंक एन ड्राइव के चालान नही बनते ओर सबसे ज्यादा हादसों में ओर इनकी चपेट में आने से इंसान क्या जानवर भी जान गवा बैठते है,पूरा मामला भवरकुआ थाने के ठीक सामने रिंग रोड का है जहा एक ट्रक ड्राइवर नशे में खंबा तोडते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा

दरसअल भवरकुआ थाने के बाहर रात्रि गश्त के लिए जा रही भवरकुआ थाने में बैठ कर थाने के खुफिया विंग के जितेंद्र परमार,भारत दांगी ओर एक एएसआई जा रहे थे उसी दौरान सामने से अंधगति से आ रहा ट्रक खंबे से टकराता हुआ सामने खड़ी कार को चपेट में लेते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा,गनीमत रही कि अगर डिवाइडर ओर सरकारी खंबा ना होता तो थाना भवरकुआ में बैठे पुलिस स्टाफ का क्या होता वह तो ऊपर वाला ही जानता है इस पूरे मामले में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया की शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक थाने के सामने खंबे से टकराते हुए सामने आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा दीवार के पीछे खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया ,इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है

Exit mobile version