20 करोड़ में तैयार अन्नपूर्णा मंदिर, 3 फरवरी को होगा मंदिर का लोकार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की प्राचीनतम अन्नपूर्णा मंदिर का लोकार्पण 3 फरवरी को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी द्वारा किया जाएगा जिसकी जानकारी को लेकर आज अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मुख्य यजमान विनोद अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी है।

– दरअसल शहर के पश्चिमी क्षेत्र में लाखों लाख भक्तों की आस्था का केंद्र और मालवा के तीर्थ स्थल पिछले 6 दशकों से देवी अहिल्या की नगरी इंदौर की पहचान बन चुके अन्नपूर्णा आश्रम के नव शृंगारिक मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 31 जनवरी से 7 फरवरी तक किया जाएगा ,,भव्य नव संधारित अन्नपूर्णा मंदिर का लोकार्पण आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी द्वारा 3 फरवरी को किया जाएगा महोत्सव में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ भी यहां संपन्न किया जाएगा इस दौरान देशभर के प्रमुख मंदिर अखाड़ा और आश्रम से जुड़े संत महात्मा और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे। राजस्थान के मकराना मार्बल से लाये गए मार्बल निर्मित भव्य मंदिर अपने आप में मनमोहक दिखाई दे रहा है जहां उड़ीसा और राजस्थान से आए शिल्पकारो ने 3 वर्षों की रात दिन मेहनत से 81 फुट ऊंचे 51 स्तंभों पर 300 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी है 22 करोड़ की लागत से बने इस अद्भुत मां अन्नपूर्णा के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 3 फरवरी को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की मुख्य अतिथि में किया जाएगा वही अन्नपूर्णा मंदिर की पार्किंग को लेकर कार्यक्रम के यजमान विनोद अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में 500 से अधिक फोर व्हीलर और टू व्हीलर की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है जहां भक्त पीछे के रास्ते दर्शन कर सकते हैं।

Exit mobile version