बायपास पर ट्रक वालों को लूटने वाले गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बायपास-रिंग रोड़ पर ट्रक चालकों को लूट लेते थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, आरोपित सचिन उर्फ धर्मेंद्र उर्फ बच्चा यादव, बबलू पंवार, अमन उर्फ छोटू गुर्जर, गोलू उर्फ भय्यू डाबर, मोनू जमरा को गिरफ्तार किया है। बदमाश नशे के लिए वारदात करते हैं। कईं बार ट्रकों के कैबिन में सोते चालक-क्लीनर का फोन चुरा लेते हैं।

Exit mobile version