इंदौर। खजराना थाने की पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक, आरोपित का नाम नूरेज उर्फ नूर मंसूरी निवासी खजराना पैलेस खजराना है। नूर का आपराधिक रिकार्ड भी है। पिस्टल किससे खरीदी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
