गिरवी कार का सौदा कर 23 लाख रुपये ठगे, तीन लोगों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीड़िता ने महिला सहित तीन आरोपितों के खिलाफ तुकोगंज पुलिस थाने में दर्ज करवाया केस।

तुकोगंज थाना पुलिस ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों पर मर्सिडीज कार के नाम पर 23 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी सुनीता पाटनी निवासी शांति निकेतन ने आरोपित हेमंत परिहार, ज्योति परिहार निवासी न्यू देवास रोड़ और अंकित पंचोली के ख़िलाफ शिकायत की थी। तीनों ने मर्सिडीज कार का 23 लाख रुपये में सौदा किया था। दस लाख पहली बार में नकद लिए थे। 13 लाख रुपये एनओसी के बाद लेने का बोला। आरोपितों ने कुछ दिन बाद शेष रकम भी ले ली। बाद में पता चला कि आरोपितों ने साजिश कर गिरवी कार का सौदा कर दिया।

Exit mobile version