इंदौर| बहन से प्रेम विवाह करने वाले जीजा पर उसी के साले ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से जीजा को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने जीजा की रिपोर्ट पर साले के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला खजराना थाना इलाके का है। टीआई उमराव सिंह ने बताया कि घायल महेंद्र निवासी निपानिया रोड लसूड़िया की शिकायत पर मोहम्मद अली निवासी खजराना के खिलाफ चाकूबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के आगे सर्विस रोड पर किसी काम से जा रहा था। तभी आरोपी मोहम्मद अली ने उसे आवाज लगाकर रोका और उसकी बहन से प्रेम विवाह करने की बात को लेकर नाराजगी जताते हुए मारपीट कर दी, फिर मौका पाकर चाकू से हमला कर दिया।
