कुत्ते को टक्कर लगने पर नाबालिग को पीटा, इलाज के पैसे नहीं देने पर हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूड़िया इलाके में कुत्ते को टक्कर लगने पर इलाज के पैसे नहीं देने के विवाद में दो आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट कर दी। घायल का नाम रोहित बडतिया (16) निवासी लसूडिया मोरी है। उसकी रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
घटना साहू किराना स्टोर के सामने राहुल गांधी नगर में शनिवार शाम हुई। फरियादी ने बताया कि कुत्ते को टक्कर लगने और उसके इलाज के लिए आरोपियों ने 5 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उसे गालियां दीं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version