फर्जी नाम से ही जमानत देने पहुंचा युवक को एमजी रोड पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रोकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फर्जी जमानतदार युवक को पुलिस ने पकड़ा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है जहां जिला न्यायालय में एक नकली जमानतदार पकड़ाया है वह फर्जी नाम से ही जमानत देने पहुंच गया था खुद फरियादी पक्ष ने इसकी सूचना वकीलों को दी जिसके बाद घेराबंदी बंदी कर उसे पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया जहां एमजी रोड थाना प्रभारी के अनुसार फरियादी विजय पिता मुकेश चौधरी निवासी ग्राम भील खेड़ा कैलोद जिला देवास की शिकायत पर आरोपी विजय प्रजापति निवासी रेवा बाग कॉलोनी देवास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है आरोपी ने पिछले दिनों फरियादी की जमीन के फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक मामले में जमानत पेश कर दी थी जांच के दौरान आरोपी की धोखेबाजी पकड़ में आ गई जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है

Exit mobile version