इंदौर शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओय इंदौरी ने 22 वर्ष की युवती के साथ किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के जानेमाने ओए इंदौरी के नाम से सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले इन्फ्लुएंसर पर सुबह मिली शिकायत के बाद देर रात पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया। युवती ने बताया की आरोपी से इंदौर में जान पहचान हुई। इसके बाद नेहरू नगर में उसे किराये के फ्लैट दिलाकर साथ रखा ओर यहां पर कई बार संबध बनाए। मामले में पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य के मुताबिक रॉबिन जिंदल पुत्र मिथेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। एसआई ने बताया कि आरोपी ने नेहरूनगर में 22 साल की युवती को फ्लैट दिलाया। वही उसके साथ लिवइन में रहने लगा। इसके बाद शादी की बात करते हुए उससे कई बार संबध बनाए। लेकिन बाद में शादी की बात से इंकार कर दिया।
साथी इन्फ्लुएंसर से कुछ दिन पहले की सगाई की रॉबिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। उसके इंस्ट्राग्राम,फेसबुक ओर यूट्यूब पर लाखो फालोअर है। कुछ दिन पहले राॅबिन ने अपनी साथी इंन्फ्लुएंसर से इंदौर के बड़े होटल मे सगाई की। जिसमें शहर भर ओर देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्ट्राग्राम पर अपलोड़ भी किया था

Exit mobile version