पेंशनर एसोसिएशन ने खोला मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा,,

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन ने खोला मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा,,सेकड़ो बुजुर्ग पेंशनरो ने इंदौर के रीगल तिराहे पर पहुंचकर किया प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन पिछले 3 सालों से अपने पेंशन संबंधित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के लाखों पेंशनर अपनी पुरानी पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगा रहे हैं लेकिन बुजुर्ग पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा था जिससे नाराज पेंशनरों ने मंगलवार को इंदौर के रीगल तिराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने की भी पेंशनरों ने चेतावनी दी है।

पिछले 3 वर्ष से मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर अपने पेंशन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और 2019 से तमाम मांगों के बाद धरने प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है जिससे नाराज होकर पेंशनरों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन किया है विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा कि बुजुर्ग पेंशन और कई बीमारियों से पीड़ित है बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने उन्हें आयुष्मान योजना से बाहर रखा है जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए इसे जल्द सुधार करने की मांग की है मध्यप्रदेश में लगभग साढ़े पांच लाख पेंशनर अपने पुरानी पेंशन और अन्य मांगों के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है, उन्होंने कहा कि विद्युत मंडल राज्य शासन, नगर निगम और वन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के पेंशनरों की पेंशन रुकी हुई है और लगातार प्रदर्शन धरने आंदोलन के बावजूद शिवराज सरकार बुजुर्गों पेंशनरों को ध्यान नहीं दे रही है जिसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है आगे आंदोलन से तेज करने की भी पेंशनर ने चेतावनी दी है वही आगामी चुनाव को लेकर पेंशनर का कहना है कि चुनाव अपनी जगह है लेकिन यदि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना होगा।

Exit mobile version