निगम रिमूवल टीम की कार्रवाई से नाराज, दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच हुई हाथापाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के अग्रसेन चौराहे पर फुटपाथ के किनारे लगने वाली दुकानों पर कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और महिलाओं द्वारा
निगम के कर्मचारियों से अभद्रता और विवाद किया गया। महिलाओं ने नगर निगम का वाहन घेर लिया और उसके सामने बैठ गई। दरअसल नगर निगम के रिमूवल दस्ते और पशु वाहनों द्वारा नियमित रूप से सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को पकड़ने तथा फुटपाथ पर रखे सामान उठाने की कार्रवाई की जाती है।

नौलखा क्षेत्र में अग्रसेन चौराहे के पास गायों चारा खिलाने के लिए फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अमले को फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले परिवारों की महिलाओं ने घेर लिया और नगर निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर डाली। वही दुकान पर बैठे पुरुष पीछे रहे जबकि परिवार और मोहल्ले की महिलाएं आगे आई और नगर निगम के वाहन के सामने बैठकर निगम के विरुद्ध नारेबाजी की। विवाद और हंगामा के दौरान नगर निगम अमले ने सूचना थाने पर दी सूचना पर मौके पर थाने का पुलिस बल तो पहुंचा लेकिन नगर निगम अमले की सहायता नहीं करते हुए पुलिस कर्मचारी केवल मूकदर्शक बने रहे।

दूसरी तरफ क्षेत्र की महिलाऐं नगर निगम के बहन के सामने बैठ गई।हंगामा काफी देर तक जारी रहा। दुकानदारों की मांग थी कि उन्हें कही और दुकाने दी जाए नगर निगम दुकानदार को दूसरी जगह दुकान देने का आश्वासन दिया उसके बाद हंगामा खत्म हुआ।

Exit mobile version