इंदौर में अलग-अलग तरह से धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही है इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में जहां एक पार्षद का देवर आवास योजना के तहत भरवाने वाले फॉर्म को भरने गया तो उसे पूरे मामले में धोखाधड़ी की जानकारी लगी उसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विओ – इन्दौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक संस्था धन्वंतरि के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फ्लेट बुक करवाने के फार्म भरवाए जा रहे थे जब इस बात को जानकारी क्षेत्रीय पार्षद के देवर को लगी तो वह भी फार्म भरने पहुच गए इस दौरान फार्म भरने वाले व्यक्ति ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए फार्म भरने के 500 रुपये माग लिये लेकिन इसी दौरान पार्षद के देवर को शंका हुई कि निगम के द्वारा इस तरह की कोई योजना नही चलाई जा रही है जिसमे 500 रुपये फार्म के मागे जाए, इसके बाद संस्था के युवक अनवर को पकड़ कर पार्षद पति रफीक खान और अन्य ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया और पकड़ गए युवक के पास बड़ी मात्रा में अलग अलग योजनाओं से सम्बन्धती दस्तावेज मिले अतः पुलिस पूरे ही मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वही युवक ने एक से डेढ़ महीने से लगातार चंदननगर क्षेत्र में इस तरह से लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ठग लिए , वही क्षेत्रीय पार्षद के पति रफीक खान का भी कहना है कि निगम के द्वारा किसी तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है वही निगम के अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
