द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा बैन लगाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंदौर के राजवाड़ा पर बनर्जी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जहां बनर्जी के पुतले की अर्थी निकालने के बाद पुतला दहन किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के इंदौर नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के लोगों ने जमकर नारेबाजी की जहां राजवाड़े के सामने अहिल्या प्रतिमा के चारों ओर ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक अर्थी निकाल कर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान काफी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा तो वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन में जमकर बरसे।
