मंगलवार को स्थानीय ट्रीनिटी मॉल में भाजपा इंदौर ग्रामीण एवं भाजयुमो इंदौर ग्रामीण के द्वारा केरला स्टोरी का विशेष शो निःशुल्क आयोजित किया गया जिसमें विशेष रूप से युवतियों एवं महिलाओं ने यह फ़िल्म देखी.
शो दिखाए जाने से पूर्व बालिकाओं को भगवा दुपट्टा पहनाकर ज़िलाअध्यक्ष राजेश सोनकर और मनोज ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया. इस अवसर पर भाजपा इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ज़िला महामंत्री सुनील तिवारी ,भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम नारोलिया , जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद मित्तल ,भाजयुमो इंदौर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ,महिला जिला अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी जी युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष वीजेंद्र जाट, पवन यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें । सत्य घटना पर आधरित फ़िल्म में देश के अंदर किस तरह समाज के अंतर्गत जिहाद हो रहा हैं इस पर प्रकाश डाला गया हैं
इस अवसर पर 250 से ज्यादा बालिकाएं और महिलाओं ने फ़िल्म देखी और संकल्प लिया कि इस कृत्य को अपने क्षेत्रों में फैलने नहीं देंगें । विशेष प्रसारण के बाद सभी के लिए स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया था और सभी का आने पर आभार व्यक्त किया । इस प्रकार के शो 7 दिन 9 मई से 15 मई तक निःशुल्क मनोज ठाकुर द्वारा आयोजित किया जाता रहेगा
