इंदौर में लगातार वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक चोर बुलेट चोरी करके फरार हो गया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी भट्टा का है यहां के रहने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर उन्होंने अपनी बुलेट लॉक लगाकर खड़ी की थी जहां सुबह 4:00 बजे अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया बुलेट का लॉक तोड़ कर उसे लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है
