मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की लाड़ली बहना योजना के बदले कांग्रेस ने अपना ट्रंप कार्ड खेलते हुए नारी सम्मान योजना का प्रदेशभर में शुभारंभ किया।
– शाजापुर मुख्यालय पर आयोजित हुएं इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हुकमसिंह कराड़ा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इस योजना का शुभारंभ किया। नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिलाओं के सम्मान में इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। यानी महिलाओं को सालाना 25 हजार रूपयों की बचत होगी जो वास्तव में उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी।
