परिवार वालों ने टीआइ से हुज्जत कर मुलजिम को भगाया, पुलिस वालों ने पीछा कर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र के आरोपित को पकड़ने आई थी उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस। पुलिस ने आरोपित के परिवार वालों पर भी दर्ज किया केस।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में आरोपित को पुलिस हिरासत से छुड़वाने की कोशिश की गई। आरोपित के परिवार वालों ने टीआइ से ही हुज्जत कर ली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, घटना सांवेर रोड़ स्थित प्रीमियम पार्क की है। उज्जैन से नीलगंगा थाना टीआइ आरोपित मोहित राजपूत की तलाश में इंदौर आए थे। मोहित पर इसी वर्ष धारा 304 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया तो अमित राजपूत, महेश राजपूत, अनिता राजपूत और शिखा राजपूत विवाद करने लगे। मोहित को पुलिस से छुड़वाकर भगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और बाणगंगा थाने से बल बुलाया। हंगामे की खबर मिलते ही बल पहुंचा और आरोपित के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया।

Exit mobile version