महिला थाना पुलिस ने आइनॉक्स सिनेमा हॉल के एचआर विभाग के एलटीआर को किया गिरफ्तार। आरोपित पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।
आरोपित चिरंजीव सतनात निवासी हावड़ा (पश्चिम बंगाल) ने 25 सितंबर को धमकाकर महिला से दुष्कर्म किया।
आरोपित ने महिला को जेंट्स टायलेट में सफाई के बहाने बुलाया और धमकाया। पीड़िता आरोपित से घबरा गई थी।
पीड़िता ने बाद में गुरु बहन को घटना बताई और सोमवार को थाने पहुंची। आरोपित भागने की फिराक में था।
पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित मॉल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आइनॉक्स सिनेमा हॉल के एचआर विभाग में पदस्थ एलटीआर को गिरफ्तार किया है। आरोपित पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।
टीआइ प्रीति तिवारी के मुताबिक,
फूटी कोठी क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला सिनेमा हॉल में सफाई का कार्य करती है। आरोपित चिरंजीव सतनात निवासी हावड़ा (पश्चिम बंगाल) ने 25 सितंबर को धमकाकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चिरंजीव ने उसे जेंट्स टायलेट में सफाई के बहाने बुलाया और धमकाया। पीड़िता आरोपित से घबरा गई थी। उसने गुरु बहन को घटना बताई और सोमवार को थाने पहुंची।
दो बार पहले भी कर चुका छेड़खानी
पुलिस ने मंगलवार सुबह चिरंजीव को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ मनीषा दांगी के मुताबिक, चिरंजीव पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था। पीड़िता ने कथनों में बताया कि वह दो बार पूर्व में भी छेड़खानी कर चुका है। भंवरकुआं पुलिस ने भी 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
खजराना थाना पुलिस ने 10वीं की छात्रा की शिकायत पर यश संतोष डांगरे के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। टीआइ उमराव सिंह के मुताबिक, 15 वर्षीय पीड़िता को देखकर आरोपित कमेंट्स करता था। पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और आरोपित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
