इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्कर दानिश गौस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चार पिस्टल बरामद हुई है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, दानिश के तार सिकलीगरों से जुड़े है। क्राइम ब्रांच विधानसभा चुनावों को लेकर अलर्ट है। दानिश के संबंध में सूचना मिली थी कि वह हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा है। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर पकड़ लिया। वह पूर्व में भी 10 पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि सिकलीगरों से कम दामों पर कट्टे-पिस्टल खरीद कर 40 हथियार सप्लाई कर चुका है
