परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति द्वारा पत्नी वियोग में की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पत्नी के मायके जाने के चलते परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए परिजनों के कथन दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

दरअसल पति-पत्नी के मामूली से विवाद को लेकर आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला मैं पुलिस द्वारा बताया गया कि परदेशीपुरा मैं रहने वाले राजू मोहलिया उम्र 45 वर्ष द्वारा अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया मृतक राजू की पत्नी से उसका विवाद चल रहा था और इसी के चलते वह काफी परेशान था मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में अपने मायके मैं रहने चली गई थी और अन्नपूर्णा थाने पर ही एक शिकायत भी कर दी थी जिसके कारण काफी बार थाने पर आना जाना पड़ता था इन्हीं सब बातों से वह काफी परेशान चल रहा था दोनों की ही शादी को करीबन 17 वर्ष हो चुके हैं और दोनों के बीच में कोई भी बच्चा नहीं है और 22 मई को ही दोनों की शादी की सालगिरह है जिसको लेकर परिवार लगा हुआ था कि दोनों एक दूसरे के पास वापस लौट आए और खुशी से जीवन यापन करने लगे लेकिन उससे पहले ही मृतक राजू द्वारा इस तरह का कदम उठा लिया गया फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए वह हॉस्पिटल भेजा है और घटनास्थल की तरीक़ में किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष पुलिस को अभी तक नहीं मिला है

Exit mobile version