इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक विवाहिता ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ खा लिया परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है नवविवाहिता पूजा साहू जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष मानसिक बीमारी के चलते पूजा हमेशा डिप्रेशन में रहती थी जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन लगातार दवाई गोली खाने के चलते वह ठीक नहीं हो रही थी जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
