जिम ट्रेनर द्वारा एक्सरसाइज करने आए युवकों के साथ मारपीट संचालक सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर द्वारा एक्सरसाइज करने आए युवकों के साथ मारपीट की गई जिसके बाद युवकों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जिम संचालक सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि भवर कुआं थाना क्षेत्र में आईकोन जीम के ऑनर और ट्रेनर आयुष द्वारा जिम में आए सत्यम त्रिपाठी के साथ मारपीट की गयी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब फरियादी थाने पहुंचा तो फरियादी की शिकायत पर जिम संचालक पर संबंधित कार्रवाई की गई..

फरियादी द्वारा बताया गया कि वह जिम मे रोजाना एक्सरसाइज करने जाता है जहां पर मंगलवार देर शाम सत्यम जब एक्साइज करने पहुंचा तो उसने डंबल नीचे ही छोड़ दिया इतनी बात पर ट्रेनर और दोनों के बीच कहासुनी हो गई यहां पर ट्रेनर आयुष ने डबल्स उठाकर सत्यम के मुंह पर दे मारा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया जहां पर कुछ साथियों द्वारा इस बात का विरोध करते होगे वीडियो भी बनाया गया और पुलिस को दिया गया जहां पर ट्रेनर आयुष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है

Exit mobile version