इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर का अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब पूरा परिवार घर के बाहर गया हुआ था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का सामान चोरी करके और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां महेश शर्मा जोकि वैशाली नगर के रहने वाले हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है परिवार के लोग जब अयोध्या दर्शन करने के लिए गए हुए थे जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था जब अपने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी 40 हजार ₹ कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करके फरार हो गया है फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस का कहना है कि 3 दिन के भीतर ही किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
