क्राइम ब्रांच और जूनी इंदौर पुलिस ने लोहा मंडी में दबिश देकर नकली ऑइल बनाकर ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचने वाले मैकेनिकल इंजीनियर को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि ऋषि पिता दिलीप दशोरे निवासी नंदन नगर धार रोड को पकड़ा है। वह बड़े ब्रांड के नाम पर नकली ऑइल सस्ते दामों पर बेच रहा था।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि कोरोना काल में जॉब नहीं रहने से मैं मोटर साइकल के प्लास्टिक पार्ट्स बेचने लगा था। इसमें ज्यादा फायदा नहीं हुआ तो दिल्ली से नकली ऑइल बुलाने लगा। नकली ऑइल को मैं अन्य ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में बेचने लगा। यह माल इंदौर के अलावा उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, अगर मालवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, दमोह, मंदसौर, राजगढ़ जिले और महाराष्ट्र राज्य आदि की दुकानों में सस्ते में बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा का नकली ऑइल जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध जूनी इंदौर थाने में केस दर्ज किया है।
