6 माह में इंदौर में एक करोड़ की एमडी ड्रग्स खपा चुका मुंबई के पैडलर ने कबूला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मुंबई के पैडलर ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कबूला है कि 6 महीने में इंदौर में उसने करीब 1 करोड़ की एमडी ड्रग्स सप्लाय की है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुंबई से एचडी डीलक्स की सप्लाय कर इंदौर में बेचने वाले पैडलर मोहम्मद हनीफ शेख को गिरफ्तार किया है।
हनीफ मुंबई से बस में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके में गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसके कनेक्शन मुंबई के बड़े ड्रग्स माफिया से हैं। उनके लिए वह 6 महीने में इंदौर में ही एक करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स सप्लाय कर चुका है। एक ट्रिप के लिए उसे 15 हजार का कमीशन मिलता था। क्राइम ब्रांच की टीम पता लगाने में जुटी है कि हनीफ इंदौर में एमडी की खेप किसे दे रहा था, वहीं इसके मुंबई के बड़े माफिया के नेटवर्क का भी पता लगाने के लिए एक टीम जल्द मुंबई रवाना होगी।

Exit mobile version