युवती की मौत में पति के खिलाफ केस दर्ज, दहेज के लिए सताता था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | महावर नगर में रहने वाली युवती की मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने उसे बहुत सताया और उसी से परेशान होकर उसने जान दे दी थी। अन्नपूर्णा पुलिस ने पूजा कंसेडिया (25) की मौत के मामले में उसके पति गौरव कंसेडिया पर केस दर्ज किया है। पूजा ने 20 अक्टूबर को जहर खाकर जान दे दी थी।
जांच में और अन्य बयानों में पता चला है कि पति पीड़िता को छोटी-छोटी बातों पर बहुत सताता था। उसे धमकाता और रोजाना पीटता था। इतना ही नहीं दहेज में अच्छा सामान नहीं लाने को लेकर शारीरिक प्रताड़ना देता था। कई बार उसने पूजा को घर से भगाने की कोशिश की। तंग होकर पूजा ने जान दे दी।

Exit mobile version