नाबालिग के साथ छेड़छाड़ आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां पड़ोस में ही रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि घर के पड़ोस में ही रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई उसके साथ अश्लील इशारे किए बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा लगातार उसके साथ ऐसी हरकतें की जाती है परेशान होकर नाबालिग ने यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद नाबालिक ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version