इंदौर बाणगंगा थाने पर फिर चार भू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज जिन्होंने क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में अवैध रूप से प्लॉट काटे और उन्हें बेच दिया और भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया तहसील मल्हारगंज कार्यालय द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
बाणगंगा थाने पर पदस्थ जांच अधिकारी स्वराज डाबी ने बताया कि मल्हारगंज तहसील कार्यालय से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें जांच की गई और 4 माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है जांच अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में स्थित कालिंदी गोल्ड पर एक कॉलोनी विकसित की जा रही है जिसमें आर्जव अजमेरा, प्रसाद कांसे ,पुनीत जैन और नारायण द्वारा कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉट काटे गए और उन्हें कई लोगों को बेच दिया गया जिससे सरकार को भी काफी नुकसान हुआ है कालिंदी कॉलोनी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं जिसमें आरोपियों द्वारा लोगों को जो प्लॉट बेचे गए थे उन्हें भी नहीं दिए और उन्हीं लोगों को कई और लोगों को बेच दिए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
