धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जी के प्रकट दिवस पर भंडारे का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,बीती व्रंदावन कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,, इस मौके पर बाबा बाल हनुमान समिति द्वारा मंदिर परिसर में एक और जहां अखंड रामायण का पाठ किया गया वहीं दूसरी हजारों लोगों ने प्रसादी भी ग्रहण की,,

आयोजन समिति से जुड़े निखिल सोनी ने बताया कि वृंदावन कालोनी में स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में विभिन्न अवसरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,, इसी कड़ी में हनुमान जी महाराज के जन्म उत्सव मनाया गया,, इस अवसर पर हनुमान जी का आकर्षक श्रंगार कर 56 भोग लगाया आरती की गई इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोग ने भोजन प्रसादी ग्रहण की,,

Exit mobile version