बदमाशों ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बदमाशों ने रास्ता रोककर उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर से मल्हारगंज थाना क्षेत्र के नॉर्थ राज मोहल्ला का है जहां दीपक ठाकुर नामक द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी सुमित करोसिया और उसका एक अन्य साथी द्वारा उसका रास्ता रोका गया और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ जमकर मारपीट की और किसी नुकीली वस्तु से उस पर प्रहार कर चोट पहुंचाई घायल अवस्था में फरियादी ने थाने पर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने वैज्ञानिक धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version