स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही युवती के साथ अरबिंदो अस्पताल के पास वारदात। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से कर रही आरोपित की तलाश।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रही एक युवती को अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में धक्का देकर गिराया और मोबाइल छीनकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, उपासना रायकवार (25) ने बताया कि वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रही थी। अरबिंदो अस्पताल के पास एक दोपहिया वाहन पर तीन लड़के आए। वे मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। जब असफल हुए तो मुझे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है।
