दोस्तों के साथ देवगुराड़िया मंदिर के कुंड में नहाने गए नौवीं के छात्र की डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देवगुराड़िया मंदिर स्थित कुंड में हादसा, स्कूल से आने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र।
खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया मंदिर स्थित कुंड में सोमवार को नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अमन पुत्र घनश्याम यादव स्कूल से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि अमन कक्षा नौवीं में पढ़ता था। पिता प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Exit mobile version